CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी बोले- देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में

0
401
CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी बोले- देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में
CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी बोले- देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में

कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों का जवाब दे रहे थे सीएम योगी आदित्य नाथ
CM Yogi Adityanath, (आज समाज), लखनऊ: यूपी विधानमंडल के शीतकालीन के आज दूसरे दिन काफी हंगामा हुआ। प्रश्न काल के दौरान सीएम योगी आदित्य नाथ ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कफ सिरप मामले में सपा के आरोपों पर योगी आदित्य नाथ ने कहा कि प्रश्न क्या है, मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं। पूरा अध्ययन करके आना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कोडीन के मुद्दे को उठाया है, लेकिन मैं आपकी इस मजबूरी को समझता हूं।

एक कहावत है- चोर की दाढ़ी में तिनका। उन्होंने नाम लिए बिना कहा-देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और एक लखनऊ में बैठते हैं। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वो देश छोड़कर चले जाते हैं। मुझे लगता है कि यही आपके बउआ के साथ भी होता है। वह फिर इंग्लैंड सैर सपाटे पर चले जाएंगे और आप यहां चिल्लाते रहेंगे। इससे पहले प्रश्न काल के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है। अखिलेश के सिरप माफियाओं पर बुलडोजर चलाने के चैलेंज पर कहा कि चिंता मत कीजिए। समय आने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा। उस समय चिल्लाना नहीं।

अखिलेश ने भी किया पलटवार

आत्म-स्वीकृति… किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी। संवैधानिक पदों पर बैठे लोग मर्यादा की सीमा न लांघें। भाजपाई अपनी पार्टी के अंदर की खींचातानी को चौराहे पर न लाएं।

समाजवादी पार्टी ने दिया था लाइसेंस

कोडिन कफ सिरप मामले पर योगी ने कहा कि विभोर राणा को लाइसेंस समाजवादी पार्टी ने दिया था। आलोक सिपाही (इस मामले में एक आरोपी) की अखिलेश के साथ कुछ गिफ्ट देते हुए तस्वीरें वायरल हुई थीं। हमने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हमारी कार्रवाई अभी भी जारी है। हमने अब तक 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप ‘फातिहा’ पढ़ सकें

योगी ने कहा, मैं आपका दर्द समझता हूं। क्योंकि जब सरकार की कार्रवाई अपने आखिरी स्टेज पर पहुंचेगी, तो आप में से कई लोग ‘फातिहा’ पढ़ने जाएंगे। हम आपको ऐसी हालत में भी नहीं छोड़ेंगे कि आप ‘फातिहा’ पढ़ सकें। हम ऐसी ही कार्रवाई करेंगे।

सपा ने किया वॉकआउट

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय खड़े हुए। उन्होंने कहा, सीएम सदन के सम्मानित नेता हैं, लेकिन उनकी वाणी देखिए। आपने कहा कि दो नमूने हैं- एक अखिलेश और दूसरा राहुल गांधी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया है, आप क्यों खुद पर ले रहे हैं।

यह सुनते ही सपा विधायक हंगामा करने लगे। समझाने पर भी नहीं माने तो सतीश महाना ने कहा कि एक आदमी नारा लगा रहा था। आप गलत बयानी कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि सैकड़ों मौतें हुई तो नाम बताइए। इसके बाद सपा ने वॉकआउट कर लिया।

ये भी पढ़ें: एअर इंडिया के प्लेन की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में बंद हो गया था एक इंजन

  • TAGS
  • [post_tags]