US-Iran War Update : इजरायल हमले में ईरान के दो प्रमुख कमांडर मारे गए

0
269
US-Iran War Update : इजरायल हमले में ईरान के दो प्रमुख कमांडर मारे गए
US-Iran War Update : इजरायल हमले में ईरान के दो प्रमुख कमांडर मारे गए

ईरानी राष्ट्रीय मीडिया ने की गुलामरेजा सुलेमानी और अली लारीजानी की मौत की पुष्टि

US-Iran War Update (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों में ईरान को 28 फरवरी के बाद 17 मार्च को उस समय बड़ी क्षति हुई जब इजरायल के हमले में उसके बासिज फोर्स के दो कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी और अली लारीजानी की मौत हो गई। देर रात ईरान के राष्टÑीय मीडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है। ज्ञात रहे कि इससे पहले 28 फरवरी को हुए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर सहित कुल 48 नेताओं की मौत हुई थी।

दोनों नेताओं को जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था। इनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इस्राइल-अमेरिका के जारी हमलों को इस्लामिक गणराज्य के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दावा किया था कि सुलेमानी और ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को एक रात पहले मार गिराया गया।

लारीजानी निभा रहा था मुख्य भूमिका

लारीजानी को देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है, खासकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई थी। लारीजानी पूर्व में संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ नीति सलाहकार भी रह चुके थे। परमाणु वार्ता में भी उनकी भूमिका रही थी। जनरल सुलेमानी पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, क्योंकि उन पर वर्षों से विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने का आरोप था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना के हमलों पर कहा कि इनका उद्देश्य ईरान की सरकार को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान की जनता को अपनी स्थिति बदलने का अवसर मिल सकता है।

ईरान की व्यवस्था पर नहीं पड़ेगा असर : अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा है कि किसी एक या दो शीर्ष नेताओं की हत्या से देश की व्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान की राजनीतिक प्रणाली मजबूत संस्थाओं पर आधारित है, इसलिए किसी व्यक्ति के जाने से सिस्टम नहीं हिलता।

ये भी पढ़ें : Business News : आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

  • TAGS
  • [post_tags]