Two Pakistani soldiers killed on LOC in India’s retaliation: भारत की जवाबी कार्रवाई में एलओसी पर दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

0
208

एजेंसी,जम्मू। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन होता रहता है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर को तोड़ने के बाद अक्सर भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई करती है। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा भारतीय सेना ने पाकिस्तान के संघर्ष विराम के उल्लंघन करने पर जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पल्लनवल्ला तथा अखनूर में अग्रिम चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सुबह में भारतीय थल सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि, सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते उनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इलाके में सीमा पार से गोलीबारी अब भी जारी है तथा और अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि राजौरी जिले में एलओसी के पास सेना और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच गोलाबारी हुई जिसमें भारतीय सेना के दौ जवान शहीद हुए थे।

SHARE