Today Weather News हिमाचल समेत इन राज्यों में होगी भारी बर्फबारी

0
748
Today Weather News

Today Weather News

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। इसके कारण तापमान गिरेगा और ठिठुरन भी बढ़ेगी। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ ठंड का अहसास बना रहा।

कल भी हिमाचल और जम्मू-कश्मीर पहाड़ी इलाकों में हिमपात हुआ है। आज कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में छह से सात इंच हिमपात होने के आसार हैं। दिल्ली व एनसीआर के अलावा हरियाणा-पंजाब सहित मैदानी इलाकों में कल रात को भी हल्की बारिश हुई।

न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान (Today Weather News)

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

जानिए पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में आज कैसा रहेगा मौसम (Today Weather News)

प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों में गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, तटीय ओडिशा और त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, नागालैंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

बंगाल की तरफ बढ़ा ‘जवाद’, ओडिशा में किसानों के सपनों पर फेरा पानी (Today Weather News)

चक्रवाती तूफान जवाद कल रात ओडिशा के पारादीप से बालेश्वर होते हुए बंगाल की ओर आगे बढ़ गया है। आज सुबह तक उसके बांग्लादेश पहुंचने का अनुमान है।

बड़ा खतरा भले ही टल गया लेकिन लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से धान व सब्जियों को भारी क्षति पहुंची है। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

Read Also : Happy New Year Wishes for 2022

Read Also : Bengali New Year Messages 2022

Read Also : Parsi New Year Wishes 2022

Read Also : Merry Christmas Wishes in Hindi

Read Also : Christmas Wishes for Grandparents In English

Read Also : Instagram Captions For Hanukkah 2021

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE