India News Conclave: इंडिया न्यूज पंजाब चैनल पर सजेगा राजनेताओं का मंच

0
606
India News Conclave

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
India News Conclave: इंडिया न्यूज पंजाब चैनल पर सोमवार को राजनेताओं का मंच सजेगा। इंडिया न्यूज की ओर से कार्यक्रम मंच पंजाब का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 10 बजे होटल हयात में किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव के मुख्यातिथि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी होंगे। कॉन्क्लेव में पंजाब के बड़े राजनीतिक चेहरे और बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ओर उनकी बहन मालविका भी शिरकत करेंगी।

Farm Laws News 5 जून 2020 से 19 नवंबर 2021 तक कृषि कानून पर क्या-क्या हुआ, जानिए सबकुछ

India News Conclave

इंडिया न्यूज कॉन्क्लेव के अंतर्गत मंच पंजाब का होगा आयोजन India News Conclave

इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर गहनता से चर्चा होगी। सोमवार यानी 6 दिसंबर को सुबह दस बजे से सायं आठ बजे तक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इंडिया न्यूज कॉन्क्लेव के तहत इंडिया न्यूज मंच पंजाब के आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम में पंजाब के बड़े राजनीतिज्ञों के साक्षात्कार होंगे। इसके अलावा विभिन्न सत्रों में राजनेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चचार्एं होंगी।

India News Conclave

सीएम चन्नी होंगे मुख्य अतिथि India News Conclave

इस दौरान पंजाब में हुए विकास कार्यों का भी विश्लेषण किया। जो समस्याएं हैं, उनके निवारण कैसे हों, इन सब बातों पर चर्चा के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कॉन्क्लेव में बुलाया गया है। वे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साय 8 बजे तक यह कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम आईटीवी नेटवर्क के सभी प्लेटफॉर्म पर दिखेगा।

Read More: Murder After Rape रेप के बाद नाबालिग की रॉड मार कर महिला की हत्या

Connect With Us: Twitter Facebook  

SHARE