H-1B Visa New Rules : अमेरिका ने वीजा सिस्टम में किया बदलाव

0
469
H-1B Visa New Rules : अमेरिका ने वीजा सिस्टम में किया बदलाव
H-1B Visa New Rules : अमेरिका ने वीजा सिस्टम में किया बदलाव

भारतीय आईटी और तकनीकी पेशेवरों पर पड़ेगा असर

H-1B Visa New Rules (आज समाज), नई दिल्ली : अमेरिकी प्रशासन ने एक बार फिर से वीजा नियमों में बदलाव करने की घोषणा की है। ताजा नियमों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के लिए रैंडम लॉटरी प्रणाली को खत्म कर दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए गृह सुरक्षा विभाग ने बताया कि एच-1बी वर्क वीजा से जुड़े नियमों में संशोधन किया जा रहा है, ताकि अमेरिकी कामगारों की मजदूरी, काम की शर्तों और रोजगार के अवसरों की सुरक्षा की जा सके।

27 फरवरी 2026 से नया नियम लागू होगा और वित्त वर्ष 2027 तक एच-1बी पंजीकरण होगा, उसी में यह नई चयन प्रणाली इस्तेमाल की जाएगी। इसकी जगह ऐसी नई प्रणाली लाई जा रही है, जिसमें ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर भारतीय आटी और तकनीकी पेशेवरों पर पड़ने की संभावना है,जो बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करते हैं।

नए नियमों के अनुसार यह होगा बदलाव

नए प्रावधानों के तहत अब वीजा चयन पूरी तरह रैंडम नहीं होगा। इसके बजाय एक ‘वेटेड प्रणाली’ अपनाई जाएगा, जिसमें उच्च कौशल और उच्च वेतन वाले आवेदकों को वीजा मिलने की संभावना ज्यादा होगी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पुरानी लॉटरी प्रणाली का कई कंपनियां दुरुपयोगकर रही थीं और कम वेतन पर विदेशी कामगार लाए जा रहे थे। नए प्रावधानों के तहत अब वीजा चयन पूरी तरह रैंडम नहीं होगा। इसके बजाय एक ‘वेटेड प्रणाली’ अपनाई जाएगी, जिसमें उच्च कौशल और उच्च वेतन वाले आवेदकों को वीजा मिलने की संभावना ज्यादा होगी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पुरानी लॉटरी प्रणाली का कई कंपनियां दुरुपयोग कर रही थीं और कम वेतन पर विदेशी कामगार लाए जा रहे थे।

एच-1बी वीजा की पारदर्शिता पहले से ज्यादा बढ़ेगी

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाएं (यूएससीआईएस) के मुताबिक, नई प्रणाली से एच-1बी वीजा कार्यक्रम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे अमेरिकी नियोक्ता ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन वाले विदेशी विशेषज्ञों को नियुक्त करने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था की प्रतिस्पर्धा की क्षमता मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें : Turkey Plane Crash : तुर्किये में लीबिया के सेना प्रमुख की मौत

  • TAGS
  • [post_tags]