Congress Kerala Victory : केरल की जनता ने स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया : राहुल गांधी

0
335
Congress Kerala Victory : केरल की जनता ने स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया : राहुल गांधी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर दाखिल याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी. याचिका में राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर सवाल उठाया गया था.

कांग्रेस नेता ने केरल की जनता का जताया आभार, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से की बात

Congress Kerala Victory (आज समाज), नई दिल्ली : सोमवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में गत दिनों हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। इन परिणाम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी प्रदेशों के प्रमुख नेताओं से फोन पर बात की। वहीं केरल में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर राहुल गांधी ने खुशी व्यक्त की और केरल की जनता का धन्यावाद किया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए केरल की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि केरल के लोगों ने एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया है।

केरल की जनता के नाम राहुल का खास संदेश

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा ‘केरल की मेरी बहनों और भाइयों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एक मजबूत जनादेश दिया। हर यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को कठिन और सुव्यवस्थित चुनाव अभियान के लिए बधाई।’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि केरल में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है और अब राज्य में यूडीएफ सरकार एक नई दृष्टि के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी लिखा कि वे जल्द ही केरल परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

ममता, स्टालिन और विजय से की बात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से फोन पर बातचीत की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों पर चर्चा की और टीवीके के प्रदर्शन के लिए विजय को बधाई भी दी।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और एम.के. स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय को उनकी पार्टी के प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं। इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि तमिलनाडु में डीएमके को नए राजनीतिक दल टीवीके से चुनौती मिली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ा, वहीं तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन में हिस्सा लिया।

  • TAGS
  • [post_tags]