Terrorist Abdul Rehman Murder: अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

0
1635
Terrorist Abdul Rehman Murder: अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या
Terrorist Abdul Rehman Murder: अयोध्या में राम मंदिर उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

हमलावर और अब्दुल एक ही बैरक में थे, नुकीली चीज से किया हमला
Terrorist Abdul Rehman Murder, (आज समाज), फरीदाबाद: हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। रविवार देर रात जेल में मर्डर केस में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी ने उस पर नुकीली चीज से हमला किया। दोनों को हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में एक साथ बंद किया गया था। अब्दुल रहमान ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रची थी।

वहीं कत्ल करने वाला कैदी अरुण चौधरी का नाम भी चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड में आया था। उसे पंजाब में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2 साल पहले ही उसे कठुआ जेल से फरीदाबाद की इस नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। कत्ल का पता चलते ही जेल अधिकारी बैरक में पहुंचे।

इसके बाद आतंकी की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। 20 साल के आतंकी अब्दुल को गुजरात एटीएस ने मार्च 2025 में पकड़ा था। जांच में पता चला कि वह अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था।

अब्दुल रहमान के पास से मिले थे दो जिंदा हैंड ग्रेनेड

आतंकी अब्दुल रहमान को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स फरीदाबाद ने 2 मार्च को गुजरात एटीएस और केंद्रीय एजेंसी आईबी की मदद से पकड़ा था। अब्दुल की गिरफ्तारी के समय जांच एजेंसियों को उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले थे, जिनको बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया था।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था अब्दुल

अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। जांच में पता चला था कि करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था। सबसे पहले अब्दुल ने टिकटॉक पर अपना अकाउंट बनाकर भड़काऊ वीडियो डालना शुरू किया। टिकटॉक पर बैन लगा जो अब्दुल इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गया।

आतंक की आॅनलाइन ट्रेनिंग ली

इंस्टाग्राम पर भी अब्दुल रहमान ने कई भड़काऊ वीडियो और तकरीरें डालना शुरू किया। इसके चलते कई बार उसके इंस्टाग्राम अकाउंट को स्ट्राइक डाउन किया गया। भड़काऊ वीडियो को देखकर अब्दुल आतंकी अबू सूफियान की नजरों में चढ़ा। इसके बाद अब्दुल रहमान को अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट ने ब्रेनवॉश कर आतंक की आॅनलाइन ट्रेनिंग देनी शुरू की।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के बोलते ही लोकसभा में हंगामा, सभा स्थगित

  • TAGS
  • [post_tags]