डिफेंस एक्सपो में 100 देश शामिल करना लक्ष्य : रक्षा मंत्री

0
387

आज समाज डिजिटल, गुजरात:
हमने देश को हथियारों का आयातक नहीं बल्कि निर्यातक बनाना है इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है और सफलता भी मिल रही है। यह कहना है केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का। उन्होंने कहा है कि भारत को रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में आयातक देश के रूप में नहीं बल्कि निर्यातक देश के रूप में पहचान मिलनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की उपस्थिति में डिफेंस एक्सपो 2022 के लिए रक्षा मंत्रालय वह गुजरात सरकार के बीच एक एमओयू किया गया। राजनाथ सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि डिफेंस एक्सपो 2022 में दुनिया के सबसे अधिक देश शामिल हो ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। भारत रक्षा मामले में आयातक देश नहीं रहे बल्कि उसे निर्यातक देश की पहचान मिले। भारत का नक्शा आत्मनिर्भर भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो आत्म निर्भर का लक्ष्य हमें दिया है, रक्षा मंत्रालय इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है। राजनाथ सिंह ने गुजरात सरकार से कहा की डिफेंस एक्सपो में पिछली बार करीब 70 देश शामिल हुए थे लेकिन इस बार इस में 100 से अधिक देश शामिल हो ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कहा की गुजरात अर्थ डिफेंस एक्सपो के जरिए डिफेंस मेन्युफेक्चरिंग के क्षैत्र में भी विशेष स्थल बनकर उभरेगा। डिफेंस एक्सपो 2022 का मौका गुजरात को मिला है इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों को निपटने में हम सक्षम होंगे।

SHARE