यमुनानगर : धरना प्रदर्शन के दौरान बोले विधायक, परिवार पहचान पत्र देश की सुरक्षा के लिए खतरा

0
231

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
कांग्रेस पार्टी की ओर से वीरवार को अनाज मंडी गेट पर हल्का रादौर विधायक डा बीएल सैनी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार रादौर सुरेश कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हल्का रादौर विधायक डा. बीएल सैनी ने कहा कि बसताड़ा टोल टैक्स पर सरकार ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाकर कायराना हरकत की है। सरकार के अधिकारी किसानों के सिर फोड़ने के सरेआम कर्मचारियों को आदेश दे रहे है। जिससे पता चलता है कि सरकार की शय पर अधिकारी किसानों पर लाठीचार्ज करवा कर अपनी भड़ास निकाल रहे है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल जानबूझ कर पार्टी की बैठके संवेदनशील जगह पर रखकर किसानों के साथ टकराव की नीति को लेकर काम कर रहे है। भाजपा फूट डालो राज करो की नीति के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में धान घोटाला, रोडवेज घोटाला, शराब घोटाला हुआ। सरकार ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में पंचायती चुनावों से सरकार भाग रही है। 6 महीने पहले पंचायते भंग हो चुकी है। लेकिन सरकार चुनाव के नाम पर अपना पल्ला झाड़ रही है। प्रदेश में आज कोई भी भाजपा कार्यकर्ता जिला परिषद, ब्लॉक समिति या सरपंच पद का चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं लड़ना चाहता है। प्रदेश में भाजपा का ग्राफ बुरी तरह से गिर चुका है।
पंचायती चुनावों में भाजपा की बुरी तरह से हार होगी। यहां तक कि भाजपा उम्मीदवारों को लोग गांवों में घुसने तक नहीं देंगे। सरकार ने जो परिवार पहचान पत्र बनाए है, वे देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। परिवार पहचान पत्र में व्यक्ति की निजी जानकारी होती है। उसमें व्यक्ति का मोबाइल नंबर, बैंक की जानकारी, आधार कार्ड आदि की जानकारी होती है। जिसको कोई भी चुरा सकता है। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, वीरेंद्र करहेडा, एडवोकेट सतीश सांगवान, गुरमीत कंग सढुरा, नरेंद्र दोहली, मेवाराम, लक्ष्मण सागडी, ईश्वर दयाल, सोमनाथ, अश्विनी मौदगिल, अशोक शर्मा, निरंजन पोटली, नारायण शर्मा, मूलाराम आदि मौजूद रहे।

 

SHARE