Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर आर्कषण का केंद्र रहेगी अयोध्या के दीपोत्सव की झांकी, भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप के भी होंगे दर्शन

0
450
Tableau of Ayodhya Deepotsav

आज समाज डिजिटल, Tableau of Ayodhya Deepotsav  : 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस पर इस बार दिल्ली के पुनर्निमित कर्तव्य पथ पर परेड में उत्तर प्रदेश के अयोध्या के दीपोत्सव की झांकी देखने को मिलेगी। इस बार झारखंड के प्रसिद्ध देवघर मंदिर और जम्मू-कश्मीर की ‘अमरनाथ गुफा’ की झलक देखने को मिल सकेगी।

जम्मू- कश्मीर ने पिछले कुछ वर्षों में पर्यटन में पुनरुत्थान को प्रदर्शित करते हुए अमरनाथ के गुफा मंदिर को ‘नया जम्मू-कश्मीर’ विषय के साथ अपनी झांकी में चित्रित किया है। खास बात यह भी है कि ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी में भगवान कृष्ण के ‘विराट स्वरूप’ को प्रतिम्बित किया जाएगा। 

झांकियों की थीम (Tableau of Ayodhya Deepotsav)

राष्ट्रीय राजधानी के पुनर्निमित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात, पश्चिम बंगाल और कई अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की रंगारंग झांकियां दर्शकों का मन मोहेंगी। विभिन्न राज्यों द्वारा इस वर्ष अपनाई गई थीम काफी हद तक सांस्कृतिक विरासत और अन्य विषयों के अलावा ‘नारी शक्ति’ है।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी। इन झांकियों में से 17 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा छह झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी। 

इन 16 राज्यों की दिखेगी झलक

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में इस बार कुल 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी।  जिनमें जिन राज्यों की  झांकियां  शामिल होंगी उनमेंआंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम,दादर-नागर-दमन द्वीप, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि शामिल हैं।

गतवर्ष 2022 में सेंट्रल विस्टा का काम चलने के कारण स्थानाभाव में 12 राज्यों को ही अपनी अपनी झांकियां पेशकरने का अवसर दिया गया था। इस बार आर डी परेड में जो प्रदेश झांकियां ले कर आ रहे हैं उनमें से एक भी राज्य कांग्रेस शासित नहीं है।

दिल्ली समेत इन राज्यों की झांकी नहीं दिखेगी (Republic Day 2023)

साथ ही दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की झांकी भी नही दिखेंगी। दिल्ली के अलावा बिहार और पंजाब जैसे गैर एनडीए शासितप्रदेशों को भी स्थान नही मिला हैं हालांकि इस बार परेड में भाजपा शासित कर्नाटक और मध्यप्रदेश आदिप्रदेशों की झांकियां भी नहीं सजेगी।

इन दिनों देश की राजधानी नई दिल्ली के साथ ही देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरणपर है। नई दिल्ली में विकसित हों रहें सेंट्रल विस्टा के नए रंग रूप वाले कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड की जोरशोरसे तैयारियाँ हों रही हैं।

इस बार परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति प्रदेशों की झांकियां के प्रस्तावको कई दौर की बैठकों में अपने निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप जाँचने परखने के बाद सलेक्ट या रिजेक्ट करती हैं।

ये भी पढ़ें :  US Airstrike In Somalia: सोमालिया में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अल शबाब के 30 लड़ाके ढेर

ये भी पढ़ें : Kerala High Court: किसी महिला या लड़की को उसकी सहमति के बिना छूना गलत

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE