हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज लेंगे गोपनीयता की शपथ

0
581
Sukhwinder Singh Sukhu Oath

आज समाज डिजिटल, Sukhwinder Singh Sukhu Oath : हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद विधानसभा से सुखविंदर सिंह सुक्खू सीधे राजभवन पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया। विशेष बात यह है कि सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और AICC महासचिव प्रियंका गांधी भी शिमला पहुंच रही हैं। सुक्खू को पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का आलोचक माना जाता था।

मां बोली- कभी रिश्वत मत लेना बेटा

सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का नया सीएम बनाने की घोषणा होते ही उनके घर और हमीरपुर जिले में जश्न शुरू हो गया है। शनिवार शाम को विधानसभा परिसर शिमला में हंगामे के बीच हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक इसकी घोषणा की गई। यह खबर बाहर आते ही उनकी माता की आंखों में आंसू आ गए और भावुक होकर सुक्खू की माता बोलीं-बेटे को बोला है सबके काम करना लेकिन रिश्वत मत लेना।

दूध बेचा करते थे सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu Oath)

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने एक ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया है जो जमीन से जुड़ा हुआ है। वरिष्ठ नेता एवं 4 बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू एक समय में दूध बेचा करते थे। वे छात्र राजनीति से उभरकर पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। सुक्खू अब हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के साथ अक्सर टकराव होने के बावजूद सुक्खू 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे। 2022 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता छीनने के बाद सुक्खू और प्रतिभा सिंह दोनों ने मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश किया था। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वह हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने धाकड़ अंदाज में जड़ा दाेहरा शतक, 126 गेंदों में बनाए नाबाद 200 रन

ये भी पढ़ें : बाजार में धमाल मचाने आ गया Vivo का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo Y35 5G

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy M04 : सैमसंग लाई 10 हजार से कम कीमत वाला स्मार्टफोन, इस दिन से भारत में शुरू होगी बिक्री

ये भी पढ़ें : बेडरूम की तस्वीरों से चर्चा में आई प्रिया आहूजा, ट्रोलर्स को दिया मुहं तोड़ जवाब

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE