एमसीडी दिल्ली चुनावों में हुई जीत के चलते आप पार्टी ने निकाली विजय संकल्प यात्रा

0
405
AAP takes out Vijay Sankalp Yatra after victory in MCD Delhi elections

मनोज वर्मा, कैथल:

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में हुई जीत और पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर पूरे प्रदेश में विजय संकल्प यात्रा निकाली। प्रदेश सह सँगठनमंत्री सुखवीर सिंह की अगुवाई में यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादात में लोग पहुचे। यात्रा के दौरान सुखवीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बने महज 10 साल हुए हैड्ड और महज 10 सालों में पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। देश की सबसे छोटी और नई पार्टी ने दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के 15 साल के शासन को खत्म किया है।

आम आदमी पार्टी युवाओं को रोजगार देने और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी

पार्टी हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। केजरीवाल की नीतियों से सभी लोग खुश है। पार्टी जिस भी प्रदेश में जाती है वहां लोगो का खूब प्यार मिलता है। बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात के लोगो ने पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलवाया। चहल ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी लोगो के दिलो पर राज करने वाली पार्टी बनने जा रही है। आज हरियाणा का युवा अपना सब कुछ बेच कर विदेश जाने को मजबूर है। क्योंकि युवा आज बेरोजगार घूमने को मजबूर है। आज पूरे देश में बेरोजगारी में हरियाणा नम्बर वन है। आम आदमी पार्टी युवाओं को रोजगार देने और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी।

पच्चीस हजार नई नौकरियां निकाली

आम आदमी पार्टी युवाओं के हक्क की पार्टी है। दिल्ली हो या पंजाब हो या फिर गुजरात आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले युवाओ के हक्क की बात की। पंजाब में पहले छह महीनों में तीस हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम किया। पच्चीस हजार नई नौकरियां निकाली। इसके विपरीत हरियाणा सरकार कौशल रोजगार निगम के तहत केवल और केवल भ्रष्टाचार कर रही है। कौशल रोजगार के माध्यम से रोजगार बेचने का काम कर रही है। विजय यात्रा के दौरान प्रदीप कुराड़, सुनील बुक्कल, मास्टर जितेंद्र, राजबीर सिंह, सत्यवान शिमला, विक्रम सिसला, शमशेर गिल, सतपाल बेदी, अमित कुमार, दीपक कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़े: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE