हफ्ते के पहले दिन ही सेंसेक्स 1253 अंक लुढ़का Stock Market Update 18 April 2022

सेंसेक्स 1253 अंकों की गिरावट के साथ 57085 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 326 अंक गिरकर 17152 पर है।

0
433
Stock Market Update 18 April 2022
Stock Market Update 18 April 2022

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Stock Market Update 18 April 2022 : शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन खुलते ही औंधे मुँह गिरा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1253 अंकों की गिरावट के साथ 57085 के स्तर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 326 अंक गिरकर 17152 पर है।

इससे पहले सेंसेक्स (Sensex) आज 1000 अंकों की गिरावट के साथ 57,338 और निफ्टी 292 अंक नीचे 17,183 पर खुला था। सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT और फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में है। निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। आटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी और 1.5 फीसदी कमजोर हुए हैं।

बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1.8 फीसदी और 2 फीसदी कमजोरी देखने को मिल रही है। अभी तक सिर्फ मेटल इंडेक्स ही हरे निशान में है। एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स भी लाल निशान में दिख रहे हैं। इस गिरावट के बाद बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2.5 लाख करोड़ घट गया है।

Stock Market Update 18 April 2022

Also Read :  टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, इस साल बने जो इंडियन्स की पंसद

SHARE