Share Market Closing Highlight 6 April 2022 : शेयर बाजार ने गिरावट में दी क्लोजिंग, देखें पूरी हाईलाइट

0
1026
Share Market Closing Highlight 6 April 2022

Share Market Closing Highlight 6 April 2022 :शेयर बाजार ने गिरावट में दी क्लोजिंग, देखें पूरी हाईलाइट

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली : 

Share Market Closing Highlight 6 April 2022 : सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 566 अंकों की गिरावट के साथ 59,610 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 149 की गिरावट रही। यह 17,807 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी की बात करें तो बैंक और FMCG स्टॉक्स में दिखी। वहीं गिरावट बैंक और आईटी इंडेक्स में रही। सेंसेक्स के 10 शेयर बढ़त और 20 शेयर्स गिरावट में रहे।

निफ्टी के 11 में से 9 इंडेक्स में गिरावट और 2 में बढ़त सामने आई है। इसमें बैंक, आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं मेटल और PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% से ज्यादा की बढ़त है। आटो फार्मा, रियल्टी और FMCG में भी गिरावट देखने में सामने आई है।

कल की मार्कीट पर एक नजर

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मार्कीट गिरावट के साथ बंद हुई थी, जिसमें सेंसेक्स (SENSEX) 435 अंक लुढ़ककर 60,176 पर सिमटा था और वहीं निफ्टी (NIFTY) 96 अंकों की गिरावट के साथ 17,957 पर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा खरीदारी FMCG स्टॉक्स और बैंक में दिखी थी।

Share Market Closing Highlight 6 April 2022

Also Read : 14वीं बढ़ोतरी में 16 दिनों में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE