S Jaishankar: वेनेजुएला के लोगों की भलाई एवं सुरक्षा के लिए कोई रास्ता निकालना जरूरी

0
1498
S Jaishankar

S Jaishankar On Venezuela Situation, (आज समाज), लक्जमबर्ग सिटी: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को लेकर चिंता जताई है। बता दें कि विदेश मंत्री आज लक्जमबर्ग ( Luxembourg) दौरे पर पहुंचे हैं। राजधानी लक्जमबर्ग सिटी में उन्होंने कहा, हम हम सभी पक्षों से आग्रह करेंगे कि वे बैठकर वेनेजुएला के लोगों की भलाई एवं सुरक्षा के लिए कोई रास्ता निकालें।

कई साल से हमारे बहुत अच्छे संबंध

जयशंकर ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार को कहा कि वेनेजुएला के साथ हमारे कई साल से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं और हम चाहते हैं कि वहां के लोग ठीक रहें। गौरतलब है कि अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की है और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़कर अमेरिका ले जाया गया है। विदेश मंत्री ने लक्जमबर्ग के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री, जेवियर बेटेल के साथ अपनी बैठक के दौरान उक्त बातें कहीं। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने भी व्यक्त की थी चिंता

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भी इससे पहले रविवार को वेनेजुएला की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया था। एक बयान में एमईए ने कहा कि वह देश में हो रहे घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है। मंत्रालय ने कहा था कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

भारत अपने नागरिकों के लिए जारी कर चुका है एडवाइजरी

एमईए ने शनिवार को वेनेजुएला में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

ये भी पढ़ें: Venezuela Crisis Updates: काराकस में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, अमेरिका- कोलंबिया के बीच भी बढ़ा तनाव

  • TAGS
  • [post_tags]