Rahul Gandhi: राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

0
203
Rahul Gandhi: राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया
Rahul Gandhi: राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया शेयर
Rahul Gandhi, (आज समाज), नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई 12वीं क्लास के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छात्रों से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया और आॅन-स्क्रीन मार्किंग (सीबीएसई) में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा।

वीडियो में राहुल ने छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, स्टूडेंट्स ने सीबीएसई और मोदी सरकार से सिर्फ कुछ आसान सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब के बजाय उनका अपमान किया गया। उन्हें एंटी-नेशनल, जासूस और आतंकवाद जैसे नाम दिए गए।

छात्र वेदांत की पोस्ट हुई थी वायरल

राहुल ने जिन छात्रों से बात की, उनमें वेदांत भी शामिल थे। वेदांत की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि री-इवैल्यूएशन के दौरान पोर्टल पर जो स्कैन की गई कॉपी अपलोड की गई, वे उनकी नहीं थीं। वेदांत के बाद कई अन्य छात्रों ने भी ऐसी शिकायतें कीं।

ये भी पढ़ें : Weather Update : मौसम में आया बदलाव, गर्मी-लू से मिली राहत

  • TAGS
  • [post_tags]