पंजाब में बेअदबी मामले में नामजद आरोपी की गोली मारकर हत्या

0
446
Punjab Faridkot Murder

आज समाज डिजिटल, Punjab Faridkot Murder : पंजाब में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले ही अमृतसर में एक हिंदू नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी, वहीं आज सुबह फरीदकोट जिले में कुछ बदमाशों ने एक डेरा प्रेमी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है।

एक के बाद एक हो रही वारदातों से लोग खौफ में हैं। यहां कानून-व्यवस्था की हालत लगातार बदतर होती जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह फरीदकोट में प्रदीप सिंह नाम का व्यक्ति अपनी दुकान खोल रहा था। इस दौरान 2 मोटरसाइकलों पर 5 लोग आए और अचानक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रदीप सिंह की कई गोलियां लगने से मौके पर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह पंजाब में बेअदबी के मामले में नामजद आरोपी था और जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसे सुरक्षा के लिए गनमैन भी मिला हुआ था। जिस समय हमला हुआ, उस दौरान गन मैन भी वहीं था। बदमाशों ने गनमैन और एक अन्य दुकानदार पर भी गोलियां चलाई हैं। उन्हें घायलावस्था में गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है।

गोली चलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रदीप सिंह का कत्ल करने से पहले उसकी रेकी की गई थी। सुबह के समय सड़कें खाली होती हैं। इसलिए आरोपियों ने सुबह के समय ही वारदात को अंजाम दिया है।

2015 में पुलिस ने गिरफ्तार किए थे 6 आरोपी

गौरतलब है कि 25 सितंबर, 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पोस्टर लगाए गए थे। इसमें सिखों की भावनाओं को भड़काने वाले कई आपत्तिजनकशब्दों का उपयोग किया गया था। इसके बाद इसी साल 12 अक्टूबर, को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन ग्रंथ के पृष्ठ बिखरे हुए मिले थे। इस मामले में डेरा प्रेमियों पर बेअदबी के आरोप लगे थे।

पंजाब पुलिस ने 6 डेरा प्रेमियों को मई 2021 में गिरफ्तार किया था। कुछ समय बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटकपूरा के रहने वाले निशान सिंह, रणजीत सिंह व प्रदीप सिंह के अलावा फरीदकोट के रहने वाले बलजीत सिंह व शक्ति सिंह सहित एक अन्य आरोपी सुखविंदर सिंह सन्नी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में फरीदकोट की अदालत में आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, कल से स्कूल बंद

ये भी पढ़ें : नवम्बर में ये 5G स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सारी जानकारी

ये भी पढ़ें : Morbi Bridge Collapse : 143 साल पुराना मोरबी पुल, 143 से ज्यादा मौतें, कितनी लापरवाहियां, कितने गुनाहगार, आगे क्या होगा

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE