कैप्टन अमरिंद्र का टूटा दंभ, अपने ही गढ़ से हारे Punjab Election Result 2022

0
422
Punjab Election Result 2022
Punjab Election Result 2022

Punjab Election Result 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Punjab Election Result 2022 : दिल्ली में राजनीति का लोहा मनवा चुकी आम आदमी पार्टी की सरहद पारकर आप ने पंजाब में भी अपनी जीत का परचम लहरा ही दिया है। यहां के मतदाताओं ने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर अपनी मुहर लगा ही दी। आम आदमी पार्टी पंजाब में न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। अब भगवंत मान का सीएम बनना लगभग तय है।

Read Also : पंजाब में पिछड़ रहे दिग्गज, भगवंत मान 44 हजार वोट आगे Vidhan Sabha Chunav Live Update 2022

दहाई का अंक छूने के लिए तरसी भाजपा

Punjab Election Result 2022
Punjab Election Result 2022

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला सिटी से चुनाव हार गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में टक्कर है, लेकिन दोनों मिलाकर भी आप के चौथाई हिस्से तक भी पहुंचती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, भाजपा दहाई का अंक छूने के लिए भी तरस गई है। मौजूदा उट चन्नी और कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

केजरीवाल ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के उट कैंडिडेट भगवंत मान के साथ फोटो ट्वीट की। इसमें उन्होंने आप की जीत को इंकलाबी बताया है। चुनावी हार-जीत का अंदाजा नेताओं के घरों को देखकर भी लगाया जा सकता है। पंजाब जीतने वाले भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है। उनके घर सुबह से जलेबियां भी बन रही थीं। दूसरी तरफ मौजूदा उट चरणजीत चन्नी और अकाली लीडर सुखबीर सिंह बादल के घर सन्नाटा पसरा है। तस्वीरों में देखकर आप खुद समझ सकते हैं कि नेताजी के घर पर जीत की रौनक और हार की मायूसी कैसे रिफ्लेक्ट होती है।

आप को सबसे बड़ी पार्टी साबित

एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया था। इसके मुताबिक अकाली दल-इरढ गठबंधन दूसरे नंबर पर रह सकता है। तीसरे पर कांग्रेस तो वहीं भाजपा का दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। अभी तक के रुझानों से यह झलक भी रहा है।

Punjab Election Result 2022

Read Also : पंजाब में आप बदल रही इतिहास, उत्तराखंड में जीत की ओर भाजपा Vidhan Sabha Chunav Update 2022

Read Also : योगी की सपा से टक्कर, कांग्रेस को आया चक्कर UP Assembly Result Update 2022

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE