प्रकाश सिंह बादल भी नहीं बचा पाए सीट, आप के गुरमीत ने 11,357 वोटों से हराया Punjab Election Lambi Seat

0
532
Punjab Election Lambi Seat
Punjab Election Lambi Seat

Punjab Election Lambi Seat

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Punjab Election Lambi Seat : पंजाब में आज का दिन आम आदमी पार्टी का है और आम आदमी पार्टी की लहर में जो कोई सामना आ रहा है, अपनी सीट गंवाता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अब अकाली दल के सबसे सीनियर लीडर प्रकाश सिंह बादल भी अपनी जद्दी सीट लंबी को नहीं बचा पाए हैं।

Read Also : सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हारे Uttarakhand Assembly Election 2022

प्रकाश सिंह बादल को आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुदियां ने 11,357 वोटों से हराया है। यह पहला मौका है जब प्रकाश सिंह बादल लंबी से हारे हों। गुरमीत सिंह को 65717 वोट मिले जबकि प्रकाश सिंह बादल को 54360 वोट ही मिल पाए।

At 94 Parkash Singh Badal is Oldest Candidate For Punjab Election

बादल (1997-2107) तक लगातार पांच बार इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं।  प्रकाश सिंह बादल 11 बार विधायक रह चुके हैं और वो अपने राजनीतिक करियर में सिर्फ 1967 का चुनाव मात्र 57 वोट से हारे थे।

प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर

प्रकाश सिंह बादल की गिनती देश के सबसे पुराने और एक्सपीरिएंस नेताओं में होती है। प्रकाश सिंह बादल 94 साल के हो गए हैं और उन्हें राजनीति का अपार अनुभव है लेकिन वो आम आदमी पार्टी की हवा में अपनी सीट गंवा बैठे। प्रकाश सिंह बादल ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1957 में लड़ा था और जीते थे। 1967 के चुनाव में प्रकाश सिंह बादल को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से अब तक प्रकाश सिंह बादल एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। वो पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और यह उनका आखिरी इलेक्शन माना जा रहा है।

कौन हैं गुरमीत सिंह कादियां

गुरमीत सिंह कादियां आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हैं। वो इस सीट से दिवंगत सांसद रह चुके जगदेव सिंह खुदियां के बेटे हैं। खुदियां पिछले साल ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थो। खुदियां के परिवार ने किसान आंदोलन मे अहम भूमिका निभाई थी।

Punjab Election Lambi Seat

Read Also : भगवंत मान का ऐलान- शहीद भगत सिंह के गृह जिले में लेंगे शपथ Panjab Assembly Election 2022

Read Also : जनता की आवाज-रब की आवाज, कांग्रेस ने स्वीकारी हार Punjab Assembly Election 2022 Results

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE