PSLV C62: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट

0
287
PSLV C62: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट
PSLV C62: पीएसएलवी-सी62 मिशन फेल, रास्ते से भटका रॉकेट

सभी 16 सैटेलाइट खोने का अंदेशा
PSLV C62, (आज समाज), श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च आॅगेर्नाइजेशन, (आईएसआरओ) के स्पेस प्रोग्राम को बड़ा झटका लगा है। 12 जनवरी को लॉन्च किया गया इसरो का पीएसएलवी-सी62 मिशन सफल नहीं हो सका। रॉकेट की शानदार लॉन्चिंग के बावजूद सैटेलाइट तय रूट पर उससे अलग नहीं हो पाए। अंदेशा है कि सभी 16 सैटेलाइट खो गए। इसरो ने बताया कि दूसरे चरण तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन तीसरे चरण में आकर रॉकेट ने दिशा बदल ली और सैटेलाइट लॉन्चिंग नहीं हो पाई।

इसरो चीफ डॉ. वी. नारायणन ने बयान जारी कर कहा कि फिलहाल डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है और जो भी अपडेट होगा आगे बताया जाएगा। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक रॉकेट लॉन्चिंग के बाद जैसे ही दूसरा चरण पूरा हुआ, कमांड सेंटर में डाटा आना बंद हो गया।

इससे सेंटर में सन्नाटा छा गया। इसरो चीफ डॉ. वी नारायणन ने कहा कि रॉकेट 12 जनवरी को सुबह 10.18 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से 16 सैटेलाइट लेकर उड़ा था। रॉकेट लॉन्चिंग के तीसरे चरण में गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण वह रास्ता भटक गया।

पीएसएलवी-सी61 मिशन भी हो गया था फेल

पिछले साल 18 मई को भी इसरो का पीएसएलवी-सी61 मिशन तकनीकी खराबी के कारण तीसरी स्टेज में ही फेल हुआ था। इस मिशन में ईओएस-09 अर्थ आॅब्जर्वेशन सैटेलाइट को 524 किमी की सन-सिंक्रोनस पोलर आॅर्बिट में स्थापित किया जाना था।

512 किलोमीटर की ऊंचाई पर आॅर्बिट में स्थापित होने थे सैटेलाइट

ईआएस-एन1 (अन्वेषा) और 14 सैटेलाइट्स को 512 किलोमीटर की ऊंचाई पर सन-सिंक्रोनस आॅर्बिट में स्थापित किया जाना था। रॉकेट के चौथे हिस्से को दोबारा चालू किया जाना था ताकि इसे वापस धरती की ओर मोड़ा जा सके। फिर स्पेन के एक स्टार्टअप का (केआईडी) यानी केस्ट्रल इनिशियल टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेटर कैप्सूल इससे अलग हो जाता।

  • TAGS
  • [post_tags]