Bengal TMC Leaders: बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

0
123
Bengal TMC Leaders: बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया
Bengal TMC Leaders: बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

जूते की माला पहनाकर परेड भी निकाली
Bengal TMC Leaders, (आज समाज), कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। हावड़ा जिले में सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं ने राज्य की राजनीति को फिर गरमा दिया है। एक तरफ टीएमसी नेता पुलिस से बचने के लिए साड़ियों के ढेर में छिपा मिला, तो दूसरी तरफ एक अन्य नेता को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इसके अलावा गिरफ्तार टीएमसी पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।

रिश्वत लेने के आरोप में नेता का सिर मुंडवाया

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने टीएमसी नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Health Department: युगांडा की महिला में नहीं पाया गया इबोला वायरस

  • TAGS
  • [post_tags]