Petrol-Diesel Price Update : देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर : केंद्र सरकार

0
410
Petrol-Diesel Price Update : देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर : केंद्र सरकार
Petrol-Diesel Price Update : देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर : केंद्र सरकार

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि की खबरों को सिरे से किया खारिज

Petrol-Diesel Price Update (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया तनाव के चलते पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की किल्लत और इनके दाम में वृद्धि की खबरों को केंद्र सरकार ने पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि देश के पास इन जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है। दरअसल पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील के बाद कई विपक्षी दलों ने इस बात पर जोर दिया था कि देश में इन जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो चुकी है और सरकार को सही स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने यह कहा है कि देश में इन तीनों का पर्याप्त स्टॉक है और इनके दाम भी पूरी तरह से स्थिर हैं।

खुदरा बिक्री केंद्रों पर कोई वृद्धि नहीं की गई

सरकार ने साफ किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के खुदरा बिक्री केंद्रों पर ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने दैनिक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि नागरिकों को वर्तमान स्थिति में ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने लोगों से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की घबराहट में खरीदारी से बचने की सलाह दी। अधिकारी ने अफवाहों से बचने और सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की भी अपील की।

पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई 100 फीसदी सुनिश्चित

सरकार ने आश्वासन दिया कि वह इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने घरेलू रसोई गैस, घरेलू पीएनजी और सीएनजी की 100 फीसदी आपूर्ति सुनिश्चित की है। पिछले तीन दिनों में करीब 1.90 लाख पांच किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर बेचे गए। बुधवार को करीब 67,600 पांच किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की बिक्री हुई। पिछले तीन दिनों में लगभग 1.40 करोड़ रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग के मुकाबले 1.39 करोड़ सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : पश्चिम एशिया के हालात अभी नहीं होंगे सामान्य : वोंग

  • TAGS
  • [post_tags]