Parliament Budget Session Day 6 Live : पीएम आज लोकसभा में अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे

0
879
Parliament Budget Session Day 6 Live : पीएम आज लोकसभा में अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे
Parliament Budget Session Day 6 Live : पीएम आज लोकसभा में अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे

सोमवार व मंगलवार को हंगामेदार रही थी संसद की कार्यवाही

Parliament Budget Session Day 6 Live (आज समाज), नई दिल्ली : संसद में बजट सत्र चल रहा है। आज इसका छठा दिन है। रविवार को विशेष सत्र बुलाकर सरकार ने आम बजट पेश किया था। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को संसद में हंगामा होता रहा। जिसके चलते कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पाई। सरकार ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए लोकसभा में कुल 18 घंटे तय किए हैं। आज इसपर चर्चा का अंतिम दिन है। को होगी।

इसी के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का लोकसभा में जवाब देंगे। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में 2026-27 के केंद्रीय बजट पर 5, 9, 10 और 11 फरवरी को आम चर्चा होगी। इस चर्चा के लिए भी कुल 18 घंटे तय किए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 11 फरवरी को जवाब देने की उम्मीद है।

राहुल के बयान के बाद लोकसभा में हुआ हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही आज फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। राहुल गांधी ने आज दोपहर 2 बजे पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश किया, जिस पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच बहस हो गई। हंगामा बढ़ने पर स्पीकर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल को रोका और दूसरी पार्टियों के सांसदों को बोलने को कहा, लेकिन राहुल के समर्थन में सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय और डीएमके सांसद डीएम कातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया।

विपक्षी सांसद नारेबाजी करते वेल में पहुंच गए। स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उछाले। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सभापति ने कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन के बाहर प्रदर्शन किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से 8 सांसदों को निलंबित करने, अमेरिका-भारत ट्रेड डील, एपस्टीन समेत अन्य मुद्दों पर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाउडी मोदी-सरेंडर मोदी, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी, मोदी ट्रम्प-भाई भाई, देश बेचकर खाई मलाई और किसान विरोधी-नरेंद्र मोदी के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : अगले सात दिन में तीन पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

  • TAGS
  • [post_tags]