13वें दिन लगातार पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर, ऐसे जानें अपने शहर में रेट्स Petrol Diesel Price Update 19 April 2022

22 मार्च से 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब तेल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार आज 13 वें दिन भी स्थिर रहे।

0
415
Petrol Diesel Price Update 19 April 2022
Petrol Diesel Price Update 19 April 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Petrol Diesel Price Update 19 April 2022 सरकारी तेल की कंपनियों ने आज 19 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को (Petrol Diesel Price) स्थिर रखा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना 80 पैसे वाले झटके से इस हफ्ते थोड़ी राहत मिली हुई है। कुछ दिन से कीमतों में बढ़ोतरी रूकी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी में लगातार 13वें दिन Petrol Diesel की कीमतें स्थिर हैं। वहीं इसकी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतें 105.41 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं आज एक लीटर डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए में बिक रहा है। वहीं, डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बने हुए हैं। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है।

बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर रहे थे। इसके बाद 22 मार्च से लगभग प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। (Petrol Diesel Price 19 April 2022)  देशभर में इस वर्ष 18 दिनों में तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

मिस्ड कॉल से पता करें पेट्रोल और डीजल के दाम 

 Petrol Diesel
Petrol-Diesel

आप मिस्ड कॉल से अपने शहर में चल रहे पेट्रोल और डीजल के लेटस्ट दाम पता कर सकते हैं। इंडियन आयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे। शहर कोड आपको इंडियन आयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर रटर भेज सकते हैं। वहीं BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 रटर भेज सकते हैं।

Petrol Diesel Price 19 April 2022

Read Also :  भारत में यहां है 10 सबसे विशालकाय बजरंगबली की प्रतिमाएं

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE