Petrol Diesel Price Daily Update पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर ,जानिए क्या हैं आज का भाव

0
837
Petrol Diesel Price Daily Update

Petrol Diesel Price Daily Update

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Petrol Diesel Price Daily Update देश में पिछले एक महीने से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार स्थिरता बनी हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अभी भारत में देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में हुई कमी का असर यहां पर भी जल्द ही देखने को मिलेगा। फिलहाल, भारतीय तेल कंपनियों ने सोमवार को जारी होने वाले पेट्रोल व डीजल के दामों की घोषणा कर दी है। इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरी कीमतों का असर आज तो भारत के बाजार में नहीं दिखाई दिया । शायद कल या आने वाले ओर दिनों में दामों में गिरावट का प्रभाव यहां पर भी दिखाई दे।

भारतीय मार्केट में पेट्रोल व डीजल के रेटों में विगत एक महीने से स्थिरता जारी है और यह स्थिरता आज 6 दिसंबर को भी देखने को मिली। देश की अग्रणी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के सोमवार को जारी किए गए शुल्क के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के पंपों पर जनता को पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रतिलीटर से लोगों को मिल रहा है। वहीं, आर्थिक नगरी मुंबई में आज के पेट्रोल व डीजल के रेट क्रमश: 109.98 व 94.14 रुपए प्रतिलीटर हैं। इसके अलावा कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 104.67 व 101.40 रुपए के भाव से लोगों को मिल रहा है, जबकि डीजल का भाव 89.79 तथा 91.43 रुपए है।

Also Read : CM Channi Addressing India News Punjab’s Special Program जनता के बीच रहकर कार्य करना पसंद : सीएम चन्नी

यह आज के प्रमुख शहरों का पेट्रोल-डीजल का भाव (Petrol Diesel Price Daily Update)

शहर का नाम, पेट्रोल, डीजल

भोपाल 107.23, 90.87
बेंगलुरु 100.58, 85.01
पटना 105.92, 91.09
रांची 98.52, 91.56
लखनऊ 95.28, 86.80
चंडीगढ़ 94.23, 80.09
नोएडा 95.51, 87.01
पोर्ट ब्लेयर 82.96, 77.13

सरकार ने दिया था दिवाली पर बड़ा तोहफा  (Petrol Diesel Price Daily Update)

दिपावली से पहले देश के आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही थी। इनके दामों की बढ़ोतरी जनता काफी आर्थिक हानि हो रही और केंद्र सरकार के प्रति महंगाई बढ़ाने को लेकर रोष था। हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को बढ़े पेट्रोल व डीजल के दामों से राहत देते हुए छोटी दिपावली (3 नवंबर) को वाहन ईंधन में केंद्र की तरह से लगने वाले उत्पाद शुल्क में कमी कर दी। सरकार ने यह कमी पेट्रोल में 5 रुपए व डीजल में 10 रुपए की थी।

इस कमी से तेल के दामों में काफी गिरावट आई थी, जिससे जनता को काफी राहत मिली। उसके बाद राज्य की भाजपा व गैर भाजपा सरकारों ने अपने यहां पेट्रोल व डीजल में लगने वाले वैट में भी कटौती की थी। इस कटौती के बाद से जनता को और दामों में राहत मिली थी। तब से यह सिलसिला लगातार आज भी बरकरार है। हालांकि अभी कुछ राज्यों मे अपने यहां वैट की दरों में कटौती नहीं की है।

Read Also : Happy New Year Wishes for 2022

Read Also : Bengali New Year Messages 2022

Read Also : Parsi New Year Wishes 2022

Read Also : Merry Christmas Wishes in Hindi

Read Also : Christmas Wishes for Grandparents In English

Read Also : Instagram Captions For Hanukkah 2021

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE