Amit Shah : प्राकृतिक आपदा से बेहतर तरीके से निपटना होगा : शाह

0
882
Amit Shah : प्राकृतिक आपदा से बेहतर तरीके से निपटना होगा : शाह
Amit Shah : प्राकृतिक आपदा से बेहतर तरीके से निपटना होगा : शाह

गृह मंत्री ने आपदा प्रबंधन पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Amit Shah (आज समाज), नई दिल्ली : देश में आने वाले दिनों में पहले लोगों को लू परेशान करेगी और उसके बाद मानसून सीजन के दौरान कई जगहों पर बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा नुकसान पहुंचाएगी। देश में इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कम से कम जन हानि होने और लोगों को सुरक्षित बचाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपदा प्रबंधन पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

इस दौरान उन्होंने इस तरह की आपदाओं से बचाव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन में हताहतों की संख्या शून्य रखने का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश किए जाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि देश के हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों का गठन किया जाए।

गृह मंत्री ने बैठक में ये निर्देश दिए

उन्होंने बैठक में कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 30 जोखिम भरी झीलों के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने की योजना में कम से कम 60 झीलों को शामिल किया जाए। केंद्र और राज्यों के स्तर पर बाढ़ के पूवार्नुमानों के लिए एक एकीकृत व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर राज्य में बाढ़ संकट प्रबंधन टीमों (एफसीएमटी) का गठन कर इन्हें सक्रिय करना चाहिए।

समय रहते लोगों को अलर्ट करना जरूरी

उन्होंने कहा कि आपदाओं को लेकर जारी एनडीएमए के दिशानिदेर्शों के जरिये बेहतर जागरूकता और समग्र दृष्टिकोण विकसित हुआ है लेकिन राज्य, जिला और नगरपालिका स्तर पर इन दिशानिर्देश के पालन की समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीएमए को अध्ययन करना चाहिए कि जंगलों में लगने वाली आग, लू और बाढ़ से निपटने के लिए गृह मंत्रालय के निदेर्शों तथा एनडीएमए के दिशानिदेर्शों का कितने राज्य पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें शून्य हताहत आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण को अमल में लाने पर काम करना होगा।

जल संरक्षण की संभावनाएं तलाशनी होगी

अमित शाह ने कहा कि जल संचय और चेक डैम परियोजनाओं के जरिये जल संरक्षण में सुधार की और अधिक संभावनाओं को तलाशा जाए। हमारा उद्देश्य लू से कृषि क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान हो, साथ ही नदियों पर चेक डैम बना कर जल संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सीएएमपीए फंड का इस्तेमाल पर्यावरण संतुलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को बहुआयामी बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : PM Modi Gujarat Visit : पश्चिम बंगाल के चुनाव से जनता ने देश को नया संदेश दिया : मोदी

  • TAGS
  • [post_tags]