
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रहे मौजूद
Puducherry CM Oath Ceremony, (आज समाज), पुडुचेरी: एन. रंगासामी ने आज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप-राज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे। एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं। 4 मई को आए पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में रंगासामी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी।
एआईएनआरसी नेता मल्लादी कृष्णा ने ली मंत्री पद की शपथ
रंगासामी के अलावा भाजपा के ए नमस्सिवायम और एआईएनआरसी नेता मल्लादी कृष्णा राव ने मंत्री पद की शपथ ली। नमस्सिवायम 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पिछली पुडुचेरी सरकार में वे गृह मंत्री थे।
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, समर्थन में 144 वोट पड़े, सीएम बोले- यह अल्पसंख्यकों की सरकार

