Monsoon Update : 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

0
276
Monsoon Update : 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून
Monsoon Update : 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिव, राजस्थान, एमपी में भी हो रही बारिश

Monsoon Update (आज समाज), नई दिल्ली : इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से चार दिन देरी से भारत में प्रवेश किया। अमूमन यह एक जून के आसपास केरल के तट से टकरा जाता है लेकिन इस बार यह चार जून को केरल पहुंचा। लेकिन राहत की बात यह रही की भारत में प्रवेश करने के बाद यह लगातार सही गति से आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि चार जून से लेकर 13 जून तक मात्र नौ दिन में ही इसने आधे से ज्यादा भारत को कवर करते हुए 19 राज्यों में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही राजस्थान, मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिव होने से बारिश का दौर जारी है।

उत्तर भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम

एक तरफ जहां देश के बड़े हिस्से को मानसून ने कवर कर लिया है वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। यहां पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी का दौर जारी है। इसके साथ ही मैदानों में भी बारिश और आंधी के चलते गर्मी से राहत मिल रही है।

झारखंड और ओडिशा पहुंचा मानसून

मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई। फिलहाल यह छत्तीसगढ़ की बॉर्डर पर है। अगले 3 दिन में इसके मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। एक तरफ जहां मानसून की बारिश से राहत मिल रही है वहीं कुछ राज्यों में गर्मी भी अपना असर दिखा रही है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 से ऊपर बना हुआ है।

पश्चिम विक्षोभ फिर देगा उत्तर भारत का राहत

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 19 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 14 से 19 जून तक बारिश की संभावना। हिमाचल प्रदेश में 14 से 19 जून के बीच बारिश का दौर। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जून तक रुक-रुक कर बारिश।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : उत्तर भारत में परिवर्तनशील रहेगा मौसम