भाजपा सांसद रीता बहुगुणा का बेटा मंयक सपा में, अखिलेश का मंच से ऐलान Mayank Joined Samajwadi Party

0
2328
Mayank Joined Samajwadi Party
Mayank Joined Samajwadi Party

Mayank Joined Samajwadi Party

आज समाज डिजिटल, आजमगढ़:
Mayank Joined Samajwadi Party : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आजमगढ़ रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐलान किया है। आज भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ कहा कि इससे उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी और विपक्षी दल कमजोर होगा।

अब जीत से कोई नहीं रोक सकता: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से अब कोई नहीं रोक सकता। साथ ही मंच पर मौजूद मयंक जोशी का हाथ पकड़कर कहा कि बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मंयक जोशी भी आज समाजवादी पार्टी में आ गए हैं।

स्वागत और धन्यवाद एकसाथ 

इनका हार्दिक स्वागत है और धन्यवाद है कि मयंक के पार्टी में आने से उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। कुछ समय पहले प्रयागराज की बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर खुद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने शेयर की थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मयंक जोशी सपा का दामन थाम सकते हैं।

Mayank Joined Samajwadi Party

Also Read :  यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में आग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE