Homeअर्थव्यवस्थाLPG Rate 14 December : महंगाई से राहत, 400 रुपए सस्ता मिलेगा...

LPG Rate 14 December : महंगाई से राहत, 400 रुपए सस्ता मिलेगा सिलेंडर, सरकार ने लॉन्च किया कंपोजिट सिलेंडर

आज समाज डिजिटल, LPG Rate 14 December : महंगाई से त्राहिमाम कर रही जनता के लिए अच्छी खुशखबरी है। पिछले काफी दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लोगों का आर्थिक बजट बिगाड़े हुए हैं। इस कारण कई जगह तो गरीबों ने तो अब लकड़ी इंधन का प्रयोग करना ही शुरू कर दिया है।

महिलाएं रसोई में लकड़ी से खाना पकाने को मजबूर हैं। इस बीच सरकार एक ऐसा प्लान लेकर आई है, जो बढ़ती महंगाई में किसी संजीवनी से कम नहीं है। सरकार ने हाल में एक कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया है, जो लोगों के दिलों की पहली पसंद बना हुआ है।

आप कंपोजिट सिलेंडर को बहुत कम रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं, जो एक सुनहरा मौका है। सामान्य सिलेंडर से इसकी कीमत करीब 400 रुपये कम है, जिसे खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

इस कंपनी ने लॉन्च किया कंपोजिट सिलेंडर

भारत की बड़ी गैस कंपनी इंडेन ने एक कंपोजिट सिलेंडर की लॉन्चिंग कर दी है। कंपोजिट सिलेंडर भी एक तरह का सिलेंडर घरेलू गैस सिलेंडर ही है, जिसे स्मार्ट किचन के हिसाब से डिजाइन कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बाजार में धमाल मचाने आ गया Vivo का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Vivo Y35 5G

इतना ही नहीं इसकी सिलेंडर का भी काम शुरू कर दिया गया है। कई शहरों में इसकी कीमत 750 रुपये तक तय की गई है, जहां से आप आराम से इसकी खरीदारी कर घर ला सकते हैं। इस सिलेंडर में 10 किलो तक की गैस प्रदान की जाती है। इसे अकेला व्यक्ति भी कहीं उठाकर ले जा सकता है।

इन शहरों में मिल रहा सिलेंडर की सुविधा

कंपोजिट सिलेंडर सामान्य सिलेंडर से वजन बहुत कम होता है। आप इस सिलेंडर को ले सकते हैं। कंपोजिट सिलेंडर की सुविधा फिलहाल देश के 28 शहरों में शुरू कर दी गई है। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे कई बड़े शहर शामिल है।

कंपनी की प्लानिंग है कि इन हल्के सिलेंडर को देश के हर कोने तक पहुंचाया जाना तय माना जा रहा है। कंपोजिट सिलेंडर 10 किलो और 5 किलो में उपलब्ध है। 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 3350 रुपये रखी गई है। 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 2150 रुपये तय की गई है।

ये भी पढ़ें : 5G Sevice In Apple : कंपनी ने की घोषणा, जानिए कैसे करें आईफोन में 5जी सर्विस को एक्टिवेट  

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy M04 : सैमसंग लाई 10 हजार से कम कीमत वाला स्मार्टफोन, इस दिन से भारत में शुरू होगी बिक्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular