Ayatullah Ali Khamenei Death : अमेरिका, इजरायल स्ट्राइक में खामेनेई की मौत

0
236
Ayatullah Ali Khamenei Death : अमेरिका, इजरायल स्ट्राइक में खामेनेई की मौत
Ayatullah Ali Khamenei Death : अमेरिका, इजरायल स्ट्राइक में खामेनेई की मौत

ईरान की तरफ से आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने की, 40 दिन के शोक की घोषणा

Ayatullah Ali Khamenei Death (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मौत हो गयी है। हालांकि अमेरिकी राष्टÑपति और इजरायली प्रधानमंत्री के खानेमेई की मौत के दावे को पहले ईरानी विदेश मंत्रालय ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया था लेकिन बाद में इसकी पुष्टि कर दी गई की अमेरिका और इजरायल के हमले में खानेमेई की मौत हो गई है। यह पुष्टि ईरानी सरकार की तरफ से वहां के मीडिया की तरफ से की गई है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन के राष्टÑीय शोक की घोषणा कर दी गई है।

इस तरह धर्मगुरु से सुप्रीम लीडर बना खामेनेई

गौरतलब है कि 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई एक धर्मगुरु हैं, जो 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) के पद पर काबिज हैं। उन्होंने ईरान के इस्लामी गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। खुमैनी ने ही 1979 की इस्लामी क्रांति का नेतृत्व किया था, जिसमें अमेरिका समर्थित शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। आज की तारीख में खामेनेई देश के आध्यात्मिक नेता होने के साथ-साथ सरकार, सेना और न्यायपालिका की अंतिम और सर्वोच्च शक्ति अपने पास रखते हैं।

जनता में भी खामेनेई के प्रति गुस्सा

ज्ञात रहे कि ईरान में जारी वर्तमान स्थिति की नींव दो माह पहले ईरान में हुए प्रदर्शनों ने रख दी थी। दरअसल ईरान में महंगाई अपने चरम पर है। यहां पर लोगों को जीवन जीने के लिए बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी से परेशान होकर दो माह पहले ईरान की जनता ने खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने शुरू कर दिए। जब यह प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए तो अमेरिका ने इसमें दखल देते हुए प्रदर्शनकारियों को समर्थन दे दिया और खामेनेई के खिलाफ कठोर कदम उठाने की घोषणा कर दी।

अपनी पसंद के नेता को सत्ता सौंपना चाहता है अमेरिका

अमेरिका द्वारा ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देने का एक बड़ा कारण यह भी है कि अमेरिका दोबारा से अपनी पसंद के नेता को ईरान की सत्ता सौंपना चाहता है। जिससे दोबारा वह ईरान पर अपना दबदबा कायम कर सके। ज्ञात रहे कि 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले ईरान पर अमेरिका समर्थित शाह का कब्जा था। अमेरिका दोबारा से ईरान में 1979 से पहले के राजनीतिक हालात चाहता है।

  • TAGS
  • [post_tags]