Jammu and Kashmir Governor Girish Chandra Murmu resigns: जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने दिया इस्तीफा

0
718

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के आज एक साल पूरे हो गए। बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।  मुर्मू ने 31 अक्तूबर 2019 को उप राज्यपाल पद की शपथ ली थी। मुर्मू के शासनकाल में कश्मीर शांति, स्थिरता और विकास की ओर तेजी से बढ़ा है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि अब उन्हें केंद्र सरकार में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकत है। बता दें कि पांच अगस्त 2019 को यानी पिछले वर्ष अनुच्छेद 370 हटाए जाने के साथ राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटा गया था। राज्य में आतंकवाद या पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी आई है। मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]