India On Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लगाई फटकार

0
171
India On Pakistan
India On Pakistan: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लगाई फटकार

India On Pakistan, (आज समाज), संयुक्त राष्ट्र: भारत ने आतंकवाद के पालनहार पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में एक बार फिर जोरदार फटकार लगाई है। यूएनएससी में अफगानिस्तान की स्थिति पर हो रही बातचीत  के दौरान यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने पाकिस्तान को जमकर घेरा। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में घुसकर किए गए हमले को नरसंहार बताया।

पाकिस्तान के हमले में आम लोग मारे गए

पी हरीश ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हमले में आम लोग मारे गए। इस तरह गलत नहीं होगा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर आम लोगों की हत्या कर रहा है। UN में भारतीय  प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान का इससे बड़ा पाखंड और नहीं हो सकता। पड़ोसी मुल्क के पाखंड का यह सबसे बड़ा उदाहरण है।

अफगानिस्तान : इस वर्ष 3 माह में 372 आम लोग मारे गए

पी हरीश ने कहा कि आम लोगों पर कार्रवाई को सैन्य कार्रवाई का नाम दे देने से इस तरह नियमों का उल्लंघन करने वाला उस पाप से मुक्त नहीं हो सकता। उन्होंने अफगानिस्तान में यूएन सहायता मिशन के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि इस वर्ष के प्रारंभिक 3 माह में ही वहां 372 आम लोग मारे जा चुके हैं। पी हरीश ने बताया कि ज्यादातर नागरिक रमजान के पाक माह में मारे गए। उन्होंने अफगानिस्तान के लैंडलॉक राष्ट्र होने का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि पाकिस्तान उसके व्यापार के रास्तों में भी व्यवधान डाल रहा है।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भी अवहेलना की

पी हरीश ने कहा कि अफगानिस्तान के व्यापार मार्गों पर रोक लगातर उसके सामान की आवाजाही रुकी है और ऐसा करके पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के साथ संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भी अवहेलना की है। भारतीय प्रतिनिधि ने भारत की अफगानिस्तान की सहायता के लिए उठाए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, वर्ष 2021 के बाद 420 टन दवाएं, 40 हजार लीटर कीटनाशक, 50 हजार टन गेहूं और वैक्सीन वहां भेजे जा चुके हैं।

अफगानिस्तान में भारत के 500 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे

पी हरीश ने बताया कि भारत की ओर से अप्रैल में ही बाढ़ राहत के तौर पर वैक्सीन व अन्य जरूरी सामान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल भेजा गया था। मानवीय मदद के साथ ही अफगानिस्तान में सभी 34 प्रदेशों के विकास के लिए भी भारत की ओर से काफी मदद की गई है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में भारत के लगभग 500 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ED Action: आप नेता संजीव अरोड़ा मामले में दिल्ली-नोएडा समेत चार राज्यों में छापे

  • TAGS
  • [post_tags]