PM Modi Israel Visit Live : विश्व शांति के लिए भारत-इजरायल का साथ होना जरूरी : पीएम

0
322
PM Modi Israel Visit Live : विश्व शांति के लिए भारत-इजरायल का साथ होना जरूरी : पीएम
PM Modi Israel Visit Live : विश्व शांति के लिए भारत-इजरायल का साथ होना जरूरी : पीएम

पीएम मोदी ने इजरायली संसद में संबोधन के दौरान दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों पर दिया जोर

PM Modi Israel Visit Live (आज समाज), तेल अबीब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत दिवस अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे। पीएम की इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा आने की संभावना है। अपनी यात्रा के दौरान पीएम ने इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करते हुए भारत-इजरायल संबंध, आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस नीति समेत कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि विश्व शांति के लिए भारत-इजरायल का साथ होना जरूरी है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में दोनों देशों के बढ़ते व्यापार, सहयोग और समझ को याद करते हुए यह कहा कि भारत और इस्राइल के रिश्ते केवल दोस्ती ही नहीं, बल्कि भाईचारे जैसा भी हैं। इस्राइली संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अन्य देशों के साथ कई अहम व्यापार समझौते किए हैं। हमारी टीमें महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ते

इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और इजरायल के एतिहासिक रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का इस भूमि के साथ संबंध केवल दोस्ती और सहयोग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बलिदान और इतिहास भी जुड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पहले विश्व युद्ध के दौरान इस क्षेत्र में 4,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। भारत की ये गाथा इस भूमि के साथ हमारे पुराने और गहरे संबंधों को दशार्ती है। इस दौरान पीएम मोदी ने मेजर ठाकुर दलपत सिंह को भी याद किया।

आतंकवाद हर समाज के लिए खतरा

इजरायली संसद में पीएम मोदी ने आतंकवाद और शांति को लेकर भी बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कहीं भी होता है, तो शांति हर जगह खतरे में पड़ती है। उन्होंने हमास द्वारा 7 अक्तूबर 2023 को किए गए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति भारत की गहरी संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आपके दर्द को महसूस करता है और आपके दुख में साझेदार है। कोई भी कारण आम लोगों की हत्या को सही नहीं ठहरा सकता। आतंकवाद को कभी भी जायज नहीं ठहराया जा सकता।

 

  • TAGS
  • [post_tags]