India-France Defence Deal : भारत और फ्रांस करेंगे 3.25 लाख करोड़ रुपए की रक्षा डील

0
234
India-France Defence Deal : भारत और फ्रांस करेंगे 3.25 लाख करोड़ रुपए की रक्षा डील
India-France Defence Deal : भारत और फ्रांस करेंगे 3.25 लाख करोड़ रुपए की रक्षा डील

भारत-फ्रांस से 114 राफेड विमान खरीद को दे सकता है अंतिम रूप, इस रक्षा सौदे को डीएसी दे चुका है मंजूरी

India-France Defence Deal (आज समाज), नई दिल्ली : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय चौथी भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच गए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति भारत में पीएम नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर पहुंचे हैं। उनके साथ फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों भी हैं। फ्रांस राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण समझी जा रही है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।

दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा भारत-फ्रांस की सक्रिय रणनीतिक साझेदारी को और गति देगी। मैक्रों की इस यात्रा का सबसे बड़ा सामरिक आकर्षण 114 राफेल लड़ाकू विमानों का मेगा रक्षा सौदा हो सकता है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस सौदे को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से हाल ही में मंजूरी मिली है। दोनों नेता संयुक्त रूप से कर्नाटक के वेमगल में टाटा एयरबस की एच125 लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (एलयूएच) की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन भी करेंगे।

दोनों देशों में होंगे कई अहम समझौते

विश्लेषकों के मुताबिक यह यात्रा रक्षा-तकनीक, औद्योगिक सहयोग और वैश्विक सामरिक संतुलन के व्यापक एजेंडे को आगे बढ़ाने का अवसर है। राष्ट्रपति मैक्रों की इस यात्रा और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की पैनी नजर बनी है। पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकी, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त नौसैनिक अभ्यास व खुफिया साझेदारी, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दे केंद्र में रहने की उम्मीद है। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी से आगे बढ़ाकर व्यापक वैश्विक साझेदारी का रूप दिया है।

दोनों नेता एआई इंपैक्टस समिट में लेंगे भाग

राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और साइबर सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार फोरम के तहत नवाचार, स्टार्ट-अप सहयोग, उच्च शिक्षा और अनुसंधान में संयुक्त परियोजनाओं पर ठोस फैसले भी सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Business News : यूरोपीय बैंक भारत में खोलेंगे अपनी शाखाएं : वित्त मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]