Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल कैबिनेट का विस्तार, सुक्खू सरकार में सात विधायक बने मंत्री

0
402
Himachal Cabinet Expansion
हिमाचल कैबिनेट का विस्तार, सुक्खू सरकार में 7 विधायक बने मंत्री

आज समाज डिजिटल, शिमला,(Himachal Cabinet Expansion):हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का करीब एक माह बाद आज विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में सात विधायकों को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला स्थित राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाई।

ये बने मंत्री, छह एमएलए मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त

सुक्ख के मंत्रिमंडल में जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें चंद्र कुमार, डॉक्टर धनी राम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, और जगत सिंह नेगी शामिल हैं। बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले सीएम सुक्खू ने छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किया है।

शिमला का दबदबा, मिले तीन तीन मंत्री

सुक्ख मंत्रिमंडल शिमला का दबदबा रहा है। सबसे ज्यादा शिमला से तीन मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। वहीं सोलन, किन्नौर, कांगड़ा व सिरमौर जिले से एक- एक मंत्री बनाए गए हैं।

ये बनाए गए मुख्य संसदीय सचिव

जिन विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया हैं उनमें पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने आशीष बुटेल, अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुने गए संजय अवस्थी, दून विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने राम कुमार, कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से सुंदर सिंह ठाकुर, मोहनलाल ब्राक्टा, किशोरी लाल शामिल हैं। 2017 में पहली बार विधायक चुने गए आशीष बुटेल डिप्टी स्पीकर की दौड़ में भी शामिल थे। वह कांग्रेस के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके बृज बिहारी लाल बुटेल के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ें –Joshimath Sinking News: उत्तराखंड के जोशीमठ में धंस रही जमीन व इमारतों में आ रही दरारें बनी चिंता का विषय

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE