अमेरिका के बाद अब इजरायल ने की पश्चिमी देशों से साथ देने की अपील
West Asia Crisis Update (आज समाज), तेल अबीब : ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों का आज 18वां दिन है। पिछले 17 दिनें में इन दोनों देशों ने ईरान पर हजारों हमले किए हैं। इन हमलों में ईरान को व्यापक क्षति हुई है लेकिन उसने अभी तक हार नहीं मानी है बल्कि इन दोनों की उम्मीद से कहीं गुणा ज्यादा हमले इन दोनों देशों पर किए गए हैं। यही कारण है कि यह युद्ध अभी तक कम नहीं हुआ है।
इसी बीच गत दिवस जहां अमेरिकी राष्टÑपति ने सात देशों से सहयोग की अपील की थी वहीं अब इस्राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने लेबनान में सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ चल रही कार्रवाई में यूरोपीय देशों से समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने इमैनुएल मैक्रों के उस प्रस्ताव का स्वागत किया, जिसमें फ्रांस ने लेबनान और इस्राइल के बीच प्रत्यक्ष वार्ता कराने की पेशकश की है। हर्जोग ने कहा कि बातचीत आगे बढ़ाने का यह सही समय है और इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का रास्ता निकल सकता है।
हिजबुल्लाह ने इजरायल सैनिकों को बनाया निशाना
लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह ने इस्राइली सैनिकों और वाहनों को निशाना बनाया। इस्राइली सेना द्वारा लेबनान में सीमित जमीनी अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह ने कम से कम तीन सीमा शहरों में हमले किए। समूह ने तीन अलग-अलग बयान जारी करते हुए कहा कि आइटारून में इस्राइली ठिकाने पर रॉकेट दागे गए। ओदाइस्सेह में इस्राइली सैनिकों और वाहनों के एक समूह को तोपखाने से निशाना बनाया गया। वहीं, टायबेह शहर में इस्राइली सैनिकों, वाहनों और मर्कवा टैंक को रॉकेट बारी से क्षति पहुंचाई गई।
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास विस्फोट
बगदाद में भी सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक ड्रोन घुसपैठ के बाद एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर किए गए हमले की कोशिश को विफल करने की कार्रवाई की। इस दौरान दूतावास के आसपास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। तेहरान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित सादाबाद पैलेस परिसर के आसपास कुछ ही मिनटों के अंतराल में कई तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक धमाकों का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन इससे पहले शहर के केंद्र में बड़े हमले की खबरें आई थीं। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि करज, शहरयार और शिराज की ओर जाने वाले इलाकों में भी हमलों की सूचना मिली है।
ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तानी हमले में 400 अफगानी लोगों की मौत


