जैश-ए-मोहम्मद का एक सक्रिय नेटवर्क बनाने पर काम कर रहे थे आतंकी
(आज समाज), अहमदाबाद: गुजरात में जैश-ए-मोहम्मद का एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए काम कर रहे 8 आतंकवादियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस से सभी आरोपियों के खिलाफ यूएपीए की धाराओं 13, 17, 18, 38, 39 और बीएनएस की धाराओं 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही
गिरफ्तार आतंकवादियों में अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला, इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा, मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला, जकारिया दुरार्नी, मुफ्ती फौजान, मोहम्मद अमीन शेरा, मोहम्मद अब्दुल रहमान सौदा और बिलाल मोहम्मद शामिल हैं। गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, हंगामेदार रहने के आसार


