Gold Rate Today 24th January 2022 सोने के दामों में मामूली उछाल, जानिए आज का रेट

0
689
Gold Rate Today 24th January 2022
Gold Rate Today 24th January 2022

Gold Rate Today 24th January 2022 सोने की दामों में मामूली उछाल , जानिए आज का रेट

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली: 

Gold Rate Today 24th January 2022 सोने की कीमतो में मामूली बढ़ोतरी हुई , आज सोमवार को MCX पर सोने (Gold) की कीमत में 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 48,424 रुपए पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में थोड़ी कमी आई है। चांदी की कीमत 0.06 फीसदी घटकर 64,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को विदेशी और घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर सोना-चांदी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। लेकिन शुक्रवार को ऊपरी लेवल पर विदेशी बाजार में सोने-चांदी में मुनाफावसूली दर्ज की गई थी। हालांकि पिछले हफ्ते कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। इससे पहले ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट और कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की वजह से विदेशी बाजार में सोना 4 हफ्ते और चांदी 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई थी।

8955664433 पर मिस्ड कॉल से पता करें लेटेस्ट दाम

Gold Rate Today 24th January 2022
Gold Rate Today 24th January 2022

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं (Gold Rate Today 24th January 2022)  तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

Gold Rate Today 24th January 2022
Gold Rate Today 24th January 2022

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

Also Read : सौगात : ब्राह्मण सभा को नए भवन के लिए मिलेगी जगह  
SHARE