Elevator poses a crisis for Masum: Life barely saved: Maharashtra: मासुम के लिए संकट बनी लिफ्ट: मुश्किल से बची जान: महाराष्टÑ

0
197

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में आठ साल के मासुम के लिए लिफ्ट संकट का कारण बन गई। घटना ये है कि बच्चे को पैर लिफ्ट में फस गया और बच्चे ने तभी तत्काल अलार्म बजा दिया जिससे कुछ लोगों ने फौरन लिफ्ट रोक दी और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन के दल द्वारा बच्चे को निकाल लिया गया।
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में स्थित एक इमारत में हुई। सोमवार की शाम को वेद येवले दूसरे बच्चों के खाथ खेल कर घर वापस लौट रहा था। उसने स्केटिंग शूज पहने हुए थे। जैसे ही वह लिफ्ट में घुसा, उसका एक पैर लिफ्ट के दरवाजों के बीच में फंस गया। लिफ्ट उस वक्त दूसरे तल पर थी।
बच्चे ने तत्काल अलार्म बजा दिया जिससे कुछ लोगों ने फौरन लिफ्ट रोक दी और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला। बच्चे के पैर में चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

SHARE