East-west metro corridor in Kolkata gets cabinet approval: कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को मिली कैबिनेट की मंजूरी

0
204

नई दिल्ली। आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ामें ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट का ेकैबिनेट ने मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नेइसकी जानकारी दी और कहा कि 8,575 करोड़ रुपये की लागत से 16.6 किलोमीटर ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इससे मास ट्रांजिट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंनेबताया कि इससे मेट्रो कॉरिडोर से 24 परगना और हावडा केलोगों को फायदा मिलेगा। इससे लगभग करीब आठ लाख लोग रोजाना इससेआना जाना कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के दिसंबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि हावडा में मेट्रो का सबसे डीपेस्ट मेट्रो स्टेशन होगा। इस मेट्रो ट्रेन सेट को भारतीय कंपनी पीएमएल द्वारा तैयार किया जाएगा। जो आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा है। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट के रूट की लंबाई 16.6 किमी हैइसमें 12 स्टेशन होंगेऔर इससेलाखों यात्रियों को सुविधा होगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार कोकी मंत्रिमंडल बैठक में नैचुरल गैस मार्केटिंग का सुधार किया गया, जो देश में गैस इकोनॉमी को बढ़ावा देगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नैचुरल गैस मूल्य निर्धारण तंत्र को पारदर्शी बनाने के लिए मंत्रिमंडल ने आज एक स्टैंडर्डाइज्ड ई-बोली प्रक्रिया को मंजूरी दी। ई-बोली के लिए जल्द ही दिशानिर्देश बनाए जाएंगे।

SHARE