Manipur Drone Attack : मणिपुर में सीमा से सटे गांवों में ड्रोन हमले

0
213
Manipur Drone Attack : मणिपुर में सीमा से सटे गांवों में ड्रोन हमले
Manipur Drone Attack : मणिपुर में सीमा से सटे गांवों में ड्रोन हमले

कई घरों में लगी आग, हमलों में महिला घायल, दो लापता

Manipur Drone Attack (आज समाज), इंफाल : भारत और म्यांमार की सीमा से सटे मणिपुर के कामजोंग जिले में एक बार फिर से आतंकी हमले होने की बात सामने आई है। दरअसल यह एरिया पिछले काफी समय से हिंसा की आग में जल रहा है। इसी के चलते एक बार फिर से सीमा से सटे कई गांवों में हमला किया गया। यह हमले ड्रोन से किए गए। इन हमलों में हल्की शक्ति के बम प्रयोग किए गए।

हमलों के चलते कई घरों में आग लग गई। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कामजोंग जिले के सीमावर्ती गांवों पर हुए ड्रोन हमले को सीमा पार आतंकवादी हमला करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जलते हुए घरों की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, नामली, वांगली और चोरो गांवों पर हुए हमले भारत-म्यांमार सीमा के पार से सक्रिय बाहरी ताकतों की ओर से अंजाम दिया गया। जब तक मजबूत सीमा सुरक्षा और सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक मणिपुर में स्थायी शांति संभव नहीं है।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार इन हमलों में एक महिला घायल हुई है और दो ग्रामीण लापता हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हमला रात करीब दो बजे नामली मार्केट और चोरो गांव के आसपास हुआ। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने ड्रोन का इस्तेमाल कर विस्फोटक गिराए और इसके बाद गांवों में आगजनी की। कुछ रिपोर्टों में म्यांमार आधारित उग्रवादी संगठन केएनए-बी (कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा) का नाम भी सामने आया है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

जान बचाने के लिए जंगलों में भागे ग्रामीण

सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद कई ग्रामीण जान बचाने के लिए जंगलों और सुरक्षित इलाकों की ओर भाग गए। इसके बाद सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में हाल के महीनों में ड्रोन और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की आशंका पहले भी जताई जाती रही है। ऐसे में इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : होर्मुज जलडमरूमध्य में चरम पर तनाव

  • TAGS
  • [post_tags]