Covid-19 Update Today पिछले 24 घंटे में कोरोना के आये 1.27 लाख नए केस

0
775
Covid-19 Update Today
Covid-19 Update Today

Covid-19 Update Today पिछले 24 घंटे में कोरोना के आये 1.27 लाख नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली

Covid-19 Update Today : कोरोना की रफ्तार पिछले पांच दिनों से कम होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार आज देश में 1,27,952 नए मामले मिले हैं। जबकि इस दौरान 1059 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई है। जबकि यह संख्या बीते कल 1072 थी। कोरोना वायरस से संक्रमण के नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद 4 करोड़ 20 लाख 80 हजार के पार पहुंच गई है।

केरल से सामने आए सबसे अधिक केस

केरल से बीते 24 घंटे में 38684 नए मामले सामने आए हैं। (Covid-19 Update Today) वहीं कर्नाटक से 14950 नए केस सामने आये है। महाराष्ट्र से भी 13 हज़ार से अधिक केस दर्ज किये गए है, तमिलनाडु से 9916 केस और मध्य प्रदेश 6516 केस सामने आए है। कोरोना के मामलों में एक दिन पहले 13 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। वहीं आज 5 फरवरी को 14.4 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

वैक्सीन पर दिया जा रहा जोर (Vaccine in India)

कोरोना की तीसरी लहर का असर कम करने के लिस स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी लगन से टीकाकरण अभियान में जुटे हुए हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान वैक्सीन की 47 लाख 53 हजार 81 डोज लगाई जा चुकी हैं।

Also Read : Union Budget 2022 केंद्रीय बजट से जुड़े रोचक तथ्य

SHARE