देश में पिछले 24 घंटे में आये 1,247 नए केस Covid-19 Update 19 April 2022

0
1820
Covid-19 Update 19 April 2022
Covid-19 Update 19 April 2022

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Covid-19 Update 19 April 2022 : देश में कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 1,247 नए मामले सामने आए हैं। कल की अपेक्षा आज 936 केस कम आए हैं । बतादें 1 कोविड संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

अब तक कुल मृत्यु की संख्या 5,21,966 हो चुकी है। देश में सक्रिय मामले 11,860 हैं जो कुल मामलों का 0.03% है। इस दौरान दैनिक सकारात्मकता दर 0.31 प्रतिशत से बढ़कर 0.83 हो गई।

24 घंटों में इतने मरीज ठीक हुए

वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में 928 कोविड मरीज भी इस बीमारी से ठीक हुए हैं। देश में महामारी की शुरूआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,11,701 हो गई है। अभी रिकवरी रेट 98.76% है।

Covid-19 Update 19 April 2022

Read Also :  भारत में यहां है 10 सबसे विशालकाय बजरंगबली की प्रतिमाएं

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE