HomeCoronavirusCoronavirus March 9 2023 Update: कोरोना के 379 नए केस, 277 मरीज...

Coronavirus March 9 2023 Update: कोरोना के 379 नए केस, 277 मरीज ठीक हुए

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली,(Coronavirus March 9 2023 Update): देश में एक बार फिर पिछले कुछ दिन से वैश्विक महामारी कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना के 379 नए मामले सामने आए। इस दौरान 277 लोग कोविड-19 से ठीक भी हुए हैं। आठ मार्च यानि पिछले कल 24 घंटों में 326 नए केस दर्ज किए गए थे। सात मार्च को 266 नए जबकि पिछले साल एक नवंबर को देश में एक दिन में 1,046 नए मामले सामने आए थे।

  • आठ मार्च को 24 घंटों में 326 नए केस दर्ज
  • पिछले साल एक नवंबर को 1,046 नए मामले

सक्रिय मामलों की संख्या 3,177 के आसपास

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 के सक्रिय केसों की संख्या 3,177 के आसपास बनी हुई है। कल यह संख्या 3,076 थी, जबकि सात मार्च को 2,970 सक्रिय केस दर्ज किए गए थे। केरल अभी भी सक्रिय मामलों के मामले में सबसे ऊपर है। इसके बाद कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में मामले सक्रिय हैं।

जानिए क्या है पॉजीटिविटी रेट

कोरोना का दैनिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 फीसदी और साप्ताहिक पॉजीटिविटी रेट 0.08 फीसदी बताया गया है। महामारी की शुरुआत से देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 530,776 हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9.9 करोड़ पर पहुंच गई हैं। जबकि अब तक 120,227 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन ने पिछले सात दिन के दौरान 79,475 लोगों में संक्रमण की सूचना दी है।

ये भी पढ़ें : कर्नल गीता राणा ने पूर्वी लद्दाख के फॉरर्वड इलाके में फील्ड वर्कशॉप की कमान संभाल रचा इतिहास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular