Corona Update Today 24 March 2022 : देशभर में 1,938 आए नए केस

0
319
Corona Update Today 24 March 2022

Corona Update Today 24 March 2022 : देशभर में 1,938 आए नए केस

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली:

Corona Update Today 24 March 2022 : भारत में कोरोना के मामलों में रोजाना गिरावट का सिलसिला जारी था और व्ही आज वीरवार को इसमे उछाल आया है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 1,938 नए केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में भी आज उछाल आया है ।

इतने लोगों ने गंवाई जान

मंत्रालय के अनुसार गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 67 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,16,672 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें महाराष्ट्र से  (Corona Update Today 24 March 2022) 1,43,769, केरल से 67,476, कर्नाटक से 40,042, तमिलनाडु से 38,025, दिल्ली से 26,148, उत्तर प्रदेश से 23,492 और पश्चिम बंगाल से 21,197 मौतें हुई हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

बुधवार को देश में कोरोना के 1,778 नए मामले सामने आए थे जबकि मंगलवार को 1,581 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें (Corona Update Today 24 March 2022) तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 22,427 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : Lic Ipo Update सेबी की मंजूरी के बाद फिर नए सिरे से जमा किए दस्तावेज

SHARE