Corona Update 13 March 2022 पिछले 24 घंटे आये देश में 3,116 नए केस

0
462
Corona Update 13 March 2022
Corona Update 13 March 2022

Corona Update 13 March 2022 पिछले 24 घंटे आये देश में 3,116 नए केस

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Corona Update 13 March 2022 : भारत में कोरोना के केसो में लगातार गिरावट आ रही है जो की एक अछि बात है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,116 नए केस सामने आए हैं। वही दूसरी ओर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज कि गई है।

मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 47 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 (Corona Update 13 March 2022) से ठीक होने की दर में और सुधार आया है। भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,15,850 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश में कुल इतने एक्टिव केस

Corona Update 13 March 2022

शनिवार को देश में कोरोना के 3 हज़ार 614 नए मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 4 हज़ार 194 नए मामले मिले थे। कोविड की दूसरी लहर से तुलना करें तो तीसरी लहर में पीक आने के बाद कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखी गई है। (Corona Update 13 March 2022) सभी राज्यों में नए केस लगातार कम हो रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल 38,069 एक्टिव केस ही रह गए हैं।

Also Read : सांसद ने खाटू श्याम मेला स्पेशल ट्रेन को दिखाई झंडी

SHARE