उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल Congress Star Campaigner RPN Singh Joins BJP

0
1461
Congress Star Campaigner RPN Singh Joins BJP
Congress Star Campaigner RPN Singh Joins BJP

Congress Star Campaigner RPN Singh joins BJP

आज समाज डिजिटल, लखनऊ :

Congress star campaigner RPN Singh joins BJP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को झटका लग गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें जितिन प्रसाद के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माना जाता था। आरपीएन सिंह को सोमवार को जारी हुई कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में भी नाम शामिल था।

अब भाजपा के लिए करेंगे प्रचार 

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को यूपी चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया था, (Congress Star Campaigner RPN Singh Joins BJP) लेकिन अब वह यूपी में कमल खिलाने के लिए प्रचार करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें विधानसभा का टिकट भी दे सकती है।

कुशीनगर से आरपीएन सिंह रहे सांसद

आरपीएन सिंह कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें कई राज्यों का प्रभारी बनाया था। उनके पिता सीपीएन सिंह कांग्रेस के वफादार नेता थे।(Congress star campaigner RPN Singh joins BJP) वह कुशीनगर से सांसद भी रहे थे। वह 1980 में इंदिरा सरकार में रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया था। बताया जा रहा है कि आरपीएन सिंह तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर चुके हैं।

1996 में पहली बार बने विधायक

आरपीएन सिंह पडरौना से 1996 में पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 तक वह विधायक रहे। इसके बाद वह कुशीनगर से लोकसभा सांसद बने। आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। (Congress Star Campaigner RPN Singh Joins BJP) उन्हें पडरौना का राजा साहेब भी कहा जाता है। उन्हें इसी नाम से जाना जाता है।

2002 में पत्रकार सोनिया से की थी शादी

आरपीएन सिंह का जन्म 25 अुप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था। वह क्षत्रिय परिवार से हैं। (Congress star campaigner RPN Singh joins BJP) उन्होंने 2002 में पत्रकार सोनिया सिंह से शादी की। उनकी तीन बेटियां हैं।

Also Read : अखिलेश यादव की कार रोक महिला ने छिड़का केरोसिन

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE