कांग्रेस के 125 उम्मीदवार घोषित, उन्नाव रेप पीड़िता की मां और पंखुड़ी को टिकट : Congress Candidate Declared

0
471
Congress Candidate Declared
Congress Candidate Declared

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Congress Candidate Declared : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 125 प्रत्याशियों के नाम हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया कि 125 में 50 महिला प्रत्याशी होंगी। कांग्रेस ने टिकट बंटबारे में 40 फीसद महिला भागीदारी को सुनिश्चित करना भी अहम चुनौती है।

READ ALSO : फायर की एनओसी नहीं, 28 असुरक्षित संस्थानो को नोटिस : No NOC of Fire

इन्हें टिकट मिलना अहम Congress Candidate Declared

कांग्रेस की ओर जारी सूची में उन्नाव में रेप पीड़िता की मां आशा सिंह सहित लखनऊ मध्य से सदफ जफर को कांग्रेस की उम्मीदवारी दी गई है। खास बात यह है कि टिकट बंटवारे में 40 फीसद महिलाओं को वरीयता दी गई है।

  • नोएडा से पंखुड़ी पाठक को मिला कांग्रेस का टिकट
  • उन्नाव से रेप केस की पीड़िता की मां आशा सिंह को टिकट
  • शिकोहाबाद से शशि शर्मा को कांग्रेस का टिकट
  • इलाहाबाद दक्षिण से अल्पना निषाद को कांग्रेस का टिकट
  • शाहजहांपुर से पूनम पांडे को कांग्रेस से मिला टिकट
  • रामपुर खास से प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्र मोना को टिकट
  • फरुर्खाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस को मिला टिकट
  • सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित रामराज गोंड को टिकट

महिलाओं में भी सभी वर्गों को स्थान Congress Candidate Declared

प्रियंका गांधी ने सूची जारी करते हुए कहा कि, हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। उन्होंने बतााय कि हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें।

पहली बार चुनाव लड़ने वाली महिलाओं को पूरा सहयोग Congress Candidate Declared

उन्होंने कहा कि, हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है। सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। प्रियंका ने कहा जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।

Congress Candidate Declared

SHARE